आगरालीक्स…आगरा के ट्रैफिक इंस्पेक्टर बने भोजपुरी फिल्म में हीरो. फिल्म ‘कुंभ निवास’ में है इनका मुख्य किरदार. आगरा के इस टॉकीज में लगी है ये मूवी
आगरा में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर आनंद ओझा भोजपुरी फिल्म के हीरो बन गए हैं. शुक्रवार को इनकी फिल्म ‘कुंभ निवास’ रिलीज हुई है जिसमें आनंद ओझा ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म में उनके अपॉजिट एक्ट्रेस अंजना सिंह हैं. आगरा के भगवान टाकीज में ये फिल्म लगी है.
आनंद ओझा ने बताया कि फिल्म में कई जाने माने कलाकार हैं. फिल्म के निर्माता रितेश श्रीवास्तव और वंदना श्रीवास्तव हैं. निर्देशन मनोज श्रीवास्तव ने किया है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. शुक्रवार को आनंद होझा अपने साथियों के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचे. सिनेमाहॉल में इनकी एंट्री पर सभी ने तालियां बजाईं और इनके अभिनय की सराहना भी की.
बिहार के हैं रहने वाले, एक्टिंग का है शौक
आनंद ओझा बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं. इनके पिता किसान हैं. आनंद ओझा के अनुसार उन्हें बचपन से ही गांव से सिनेमा शहर देखने जाते थे, तब से उनके मन में फिल्मों में अभिनय का सपना पल रहा था. इसके लिए वह थियेटर से भी जुड़ गए और 12वीं की पढ़ाई करने के बाद एक दिन बिना बताए मुंबई भी चले गए. मुंबई में कोई मौका नहीं मिला. काफी संघर्ष किया और तीन चार महीने तो चौकीदारी की नौकरी भी की. बाद में काम न मिलने पर वो वापस अपने घर लौट आए और यहां आगे की पढ़ाई की. वर्ष 2001 में आनंद ने पुलिस इंस्पेक्टर के लिए फार्म भरा और पहली बार में ही परीक्षा पास करके पुलिस में भर्ती हो गए.
पहली फिल्म है मुजरिम
आनंद ओझा की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हो चुकी है. 2013 में इनकी पहली फिल्म मुजरिम रिलीज हुई थी. इसके बाद अब उनकी दूसरी फिल्म कुंभ निवास रिली हुई है.
