Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Tourists getting troubled for golf carts to go from parking to Taj Mahal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Tourists getting troubled for golf carts to go from parking to Taj Mahal…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा में पार्किंग से ताजमहल तक जाने के लिए पर्यटक गोल्फ कार्ट के लिए हो रहे परेशान. इस टूरिज्म एसोसिएशन ने जताई चिंता. जानें क्या है वजह

आगरा में ताजमहल देखने के लिए रोजाना देश विदेश के कोने—कोने से पर्यटक यहां पहुंचते हैं. इस समय पर्यटन सीजन भी चल रहा है तो ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है. लेकिन इसके बावजूद पार्किंग से ताजमहल तक पर्यटकों को पैदल ही जाना पड़ रहा है. इसकी बड़ी वजह है पर्यटकों के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल गाड़ी गोल्फ कार्ट की कमी होना. इसको लेकर कॉन्फेडेरेशन आफ टूरिज्म एसोसिएश ने चिंता जताई है और आगरा विकास प्राधिकरण को एक लैटर भी लिखा है.

एसोसिएशन के अनुसार पर्यटन सीजन होने के बाद भी शिल्पग्राम से ताजमहल आने और जाने के लिए पर्यटकों को गोल्फ कार्ट में स्थान पाने के लिए जूझना पड़ रहा है. भारतीय पर्यटक तो फिर भी किसी तरह से गोल्फ कार्ट में अपना स्थान ले लेते हैं लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन गई है. इसका कारण गोल्फ कार्ट की संख्या में कमी है. साथ ही शनिवार और रविवार को वीआईपी मूवमेंट बहुत बढ़ जाता है, जिससे कुछ गोल्फ कार्ट सिर्फ और सिर्फ वीआईपी को लाने ले जाने के लिए लगा दी जाती हैं. इससे अन्य पर्यटकों को गोल्फ कार्ट न मिलने के कारण आने जाने में बहुत असुविधा होती है. इसमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों की संख्या अधिक होती है. एसोसिएशन ने मांग की है कि पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोती को ध्यान में रखते हुए गोल्फ कार्ट को पर्याप्त संख्या में बढ़ाया जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!