Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Tourists will be able to enjoy hot air balloon in Pre Taj Mahotsav…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Tourists will be able to enjoy hot air balloon in Pre Taj Mahotsav…#agranews

135

आगरालीक्स…आगरा में टूरिस्ट ले सकेंगे हॉट एयर बैलून का लुत्फ. प्री ताज महोत्सव में होंगी कल्चरल एक्टिविटी. टैक्सी, आटो चालक, ई रिक्शा चालकों पर लागू होगा ड्रेस कोड

आज मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगरा डेवलपमेंट प्लान से संबंधित विगत बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन की भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक मंडलायुक्त सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम एडीए उपाध्यक्ष श्री चर्चित गौड़ द्वारा प्रस्तावित कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें 04 जगहों शिल्पग्राम, ताज वेस्ट गेट, रेड फोर्ट, फतेहपुर सीकरी में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर बनाए जाने प्रगति के बारे में बताया गया कि 10 तारीख तक उक्त हेतु टेंडर जारी कर दिया जाएगा मंडलायुक्त महोदया ने फैसिलिटेशन सेंटर में पानी, बिजली की सुविधाओं के साथ पुलिस, एंबुलेंस, डॉक्टर तथा पर्यटन विभाग हेतु व्यवस्था बनाने तथा 03 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताजमहल के आसपास 06 वॉटर एटीएम तथा 06 टिकट वेंडिंग मशीन की स्थापना, मुख्य मार्गों पर 700 प्लांटर्स, मॉडर्न गमले, उद्यान विशेषज्ञ के परामर्श से हार्टिकल्चर ब्यूटीफिकेशन,02 गाइड्स हेतु कैनोपी की स्थापना,ताज महल क्षेत्र में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की स्थापना, पीपीपी मॉडल पर आधारित पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित तथा एनवायरनमेंट फ्रेंडली यात्रा हेतु 02 माह में गोल्फ कार्ट की व्यवस्था किए जाने, तथा हिल्टन से आगरा चौपाटी, झलकारी बाई चौराहे से ताज वेस्ट गेट से ईस्ट गेट तक तथा रमांडा से आई लव आगरा प्वाइंट तक 03 मॉडल रोड बनाने, इनर रिंग रोड पर एंट्री गेट, सदर बाजार में ग्रिल, फसाड लाइटिंग, एंट्री गेट के कार्यों, शहर में जोनल पार्क में कृष्ण लीलाओं तथा ब्रज की थीम पर गीत गोविंद वाटिका का विकास, सुभाष पार्क, आगरा चौपाटी में किड्स हेतु स्पोर्ट्स तथा अन्य गतिविधियों हेतु कार्य, आई लव आगरा प्वाइंट पर विकास के विभिन्न कार्य व पार्कों का सौंदर्यीकरण के कार्यों की समय सीमा,लागत, प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

एडीए द्वारा अवैध, अनधिकृत कालोनियों के ध्वस्तीकरण हेतु मंडलायुक्त महोदया द्वारा दिए पूर्व में निर्देशों के क्रम में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 44 को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया,58 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण के आदेश तथा 21 कॉलोनी का ध्वस्तीकरण किया गया, मंडलायुक्त ने सिर्फ खाली कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण करने तथा ऐसी अवैध, अनधिकृत कॉलोनी जिनमें आधा निर्माण होगया है तथा निर्माणकार्य अब भी जारी है पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही न करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्मित, अर्धनिर्मित सभी पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीए द्वारा फसाड लाइटिंग, थीम पेंटिग तथा मुरल आर्ट वर्क, आगरा फोर्ट तथा फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड साउंड शो, फतेहपुर सीकरी में 40 लोकेशन पर सीसीटीवी लगाने, फाउंटेन,अप्रोच रोड बनाने के प्रस्तावित कार्यों के प्रेजेंटेशन में बताया कि उक्त हेतु टेंडर हो गया है। ताज महोत्सव के पूर्व प्री ताज महोत्सव में 05 दिन हेतु हॉट एयर बैलून की व्यवस्था तथा 03 माह में उक्त व्यवस्था पूर्ण करने, ग्यारह सीढ़ी के पास कल्चरल प्रोग्राम के प्रस्ताव को नीरी संस्था से परामर्श हेतु भेजने, ताज व्यू प्वाइंट पर कैफेटेरिया तथा ब्यूटीफिकेशन कराने के प्रस्तावों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

बैठक में नगर निगम द्वारा शहर के 10 प्रमुख रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने, वेंडर्स को पंजीकृत कर वेंडिंग जोन की स्थापना, अवैध होर्डिंग तथा स्टैंड हटाने, ऑटो स्टैंड तथा पार्किंग की जगह चिह्नित करने, डार्क स्पॉट इत्यादि पर पूर्व में मंडलायुक्त द्वारा दिए निर्देश अनुपालन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, नगरायुक्त ने बताया कि अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं तथा 08 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है, सभी यूनीपोल की जियो टैगिंग की गई है तथा 50 एक्स्ट्रा यूनीपोल हटाए गए हैं, चिह्नित 10 रोड पर अतिक्रमण मुक्त कर वेंडर्स की सूची बनाई गई है, इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है आगामी 15 दिन में वेंडर्स को वेंडिंग जोन में स्थापित कर दिया जाएगा।

मंडलायुक्त महोदया ने उक्त समस्त कार्य पूर्ण कर,रोड को हैंडओवर कराने, रोड विजिट कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त महोदया ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि सभी टैक्सी, ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों पर भी टूरिस्ट गाइड की तर्ज पर ड्रेस कोड लागू कराने,ड्रेस की डिजाइन हेतु पर्यटन विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा बताया गया कि शहर में 193 डार्क स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जिनमें 28 डार्क स्पॉट समाप्त तथा 165 पर कार्य प्रगति पर है, बैठक में सेफ सिटी की दृष्टि से बताया गया कि ट्रैफिक, क्राइम तथा नगर निगम से संबंधित कार्यों हेतु सीसीटीवी को इंटीग्रेटेड किया गया है तथा 1100 प्राइवेट सीसीटीवी को भी इंटीग्रेटेड सिस्टम से जोड़ा गया है। नगर निगम द्वारा 06 मॉडल रोड का विकास, पालीवाल पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य मथुरा रोड, फतेहपुर सीकरी रोड, ग्वालियर रोड, फतेहाबाद रोड इत्यादि पर एंट्री गेट तथा सौंदर्यीकरण, मॉडल मार्केट,50 आत्धुनिक टॉयलेट निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है, थीम सॉन्ग,यमुना के विभिन्न घाटों यथा दशहरा घाट, हाथी घाट, सीताराम घाट, पार्वती घाट पर नियमित मशीन तथा सफाई कार्मिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है, बंदरों की समस्या, गंगाजल प्रोजेक्ट पर भी बैठक प्रगति से अवगत कराया गया। पर्यटन विभाग द्वारा शिल्पग्राम, ताजखेमा में 14- 15 अक्टूबर से कल्चरल एक्टिविटी प्रारंभ किए जाने, बटेश्वर धाम में यमुना आरती कार्यक्रम कराए जाने की प्रगति से अवगत कराया गया।

वन विभाग से शहर में ग्रीनरी बढ़ाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी, नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!