आगरालीक्स..टेबल टेनिस में स्टूडेंट्स ने दिखाई अपनी प्रतिभा. गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में हुई 10 स्कूलों के बीच टूर्नामेंट, जानें कौन बना विजेता
आगरा में स्कूलों की संस्था अप्सा द्वारा गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें आगरा के 10 स्कूलों ने पार्टिसिपेट किया. कार्यक्रम का शुभारंभ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी दलों के स्टूडेंट्स ने अपने खेल का पूर्ण प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट का संचालन नेशनल टेबल टेनिस प्लेयर और चीफ रेफरी जुनैद सलीम ओर उनकी टीम अंपायर विशाल कुशवाह, ललित गौतम, साहिल गुप्ता एवं ध्रुव गुप्ता द्वारा किया गया.
ये बने विजेता
टूर्नामेंट में महिला सिंगल प्रतियोगिता में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल की वन्या बंसल, दूसरे स्थान पर डीपीएस की सृष्टि गर्ग और तीसरे स्थान पर गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट टू की वैष्णवी गुप्ता रहीं. पुरुष सिंगल में सेंट पीटर्स के मौलिक चतुर्वेदी, गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट 2 के हर्ष गुप्ता और सुमित राहुूल स्कूल के यज्ञ सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीया व तृतीय स्थान पर रहे.
गल्र्र्स टीम चैम्पियनशिप में श्रेया अग्रवाल और सुहानी अग्रवाल की जोड़ी पहले स्थान पर, पहल गुप्ता और कश्मिन तनेजा की जोड़ी दूसरे स्थान पर और हेमू शर्मा व वैष्णवी गुप्ता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही. इसी तरह बॉयस टीम चैम्पियनशिप में मौलिक चतुर्वेदी और माधव जैन की जोड़ी पहले स्थान पर, केशव खंडेलवाल और विवान खंडेलवाल की जोड़ी दूसरे स्थान पर तथा हर्ष गुप्ता और अमन मानवानी की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही.
टूर्नामेंट को सफलतापूर्व संपन्न कराने में हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, विशाल कनौजिया, आदित्य महाजन, रवि कुमार, आशीष जैन आदि शिक्षकों का सहयोग रहा.