Tuesday , 4 February 2025
Home बिगलीक्स Agra News : Tractor hit 3 year old Palak, died two day before her birthday#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Tractor hit 3 year old Palak, died two day before her birthday#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में चॉकलेट दिलाने की जिद कर रही तीन साल की पलक को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। दो दिन बाद जन्मदिन था। पलक की मौत के बाद का दृश्य को देख कलेजा फट गया। ट्रैक्टर का चालक अरेस्ट। ( Agra News : Tractor hit 3 year old Palak, died two day before her birthday#Agra )


मूल रूप से अहारन, बरहन के रहने वाले पवन बघेल माहदेवी नगर कालिंदी विहार में रहे हैं और मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। उनकी पांच साल पहले राजकुमारी से शादी हुई थी और शादी के दो साल बाद बेटी पलक हुई। पहल को दवा दिलवाने के लिए राजकुमारी सोमवार दोपहर में ट्रांस यमुना कॉलोनी में जा रही थी, बी ब्लॉक में पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबा उठाने के लिए ठेकेदार ने ट्रैक्टर बुलाया।
चा​कलेट की जिद कर रही थी पलक, हाथ छूटते ही ट्रैक्टर ने चपेट में लिया
पलक अपनी मां से चॉकलेट दिलाने की जिद कर रही थी उन्होंने कहा कि आगे चलकर चॉकलेट दिलवा दूंगी। इसी दौरान पलक का हाथ छूट गया, पुलिया के पास ट्रैक्टर बैक हो रहा था। पलक ट्रैक्टर के नीचे आ गई। लोगों ने शोर मचाया आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ईयरफोन लगाए हुए था इसलिए उसे सुनाई नहीं दिया और उसने ट्रैक्टर बैक कर दिया। लहूलुहान पलक को लेकर अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया। पलक के शव को लेकर पवन बघेल ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पहुंच गए और सड़क पर बैठ गए। जिसने भी यह दृश्य देखा उसका कलेजा फट गया। आंखें नम हो गईं।


छह फरवरी को जन्मदिन, चालक अरेस्ट
पलक का छह फरवरी को जन्मदिन था इसकी भी घर पर तैयारी चल रही थी। पलक की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने चालक जितेंद्र कुमार को अरेस्ट कर लिया।

Related Articles

देश दुनियाबिगलीक्स

205 Indian sent in a Military aircraft to India

नईदिल्लीलीक्स…. अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन से बिना किसी वैध दस्तावेज के...

बिगलीक्स

Agra News : ADA survey for Yamuna submerged area in Agra#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र में 2121...

बिगलीक्स

Agra News : SNMC, Agra Linac block for radiotherapy start from 5th February 2025#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कल से...

बिगलीक्स

Agra News : City zone divided in two part after three new Police station#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तीन नए थाने बनने...