आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र में 2121 पिलर लगाए जाएंगे। एडीए सर्वे कराएगा, जिससे डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनी, अपार्टमेंट सहित अन्य निर्माण चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके। ( Agra News : ADA survey for Yamuna submerged area in Agra#Agra )
आगरा के पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता द्वारा 2022 में यमुना के डूब क्षेत्र के लिए दायर की याचिका पर एनजीटी के आदेश पर केंद्रीय जल आयोग ने रिमोट सैंसिंग तकनीकी की सहायता से यमुना के डूब क्षेत्र को चिन्हित किया है। इसमें 1924 से 2024 तक यमुना में आई बाढ़ के दौरान जिन क्षेत्रों में पानी भरा उन्हें डूब क्षेत्र में शामिल किया गया है। हालांकि यमुना के किनारे के 200 200 मीटर दूर तक निर्माण पर रोक थी इसके बाद भी निर्माण कर लिए गए। मगर, अब शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है, ऐसे में डूब क्षेत्र के निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही नए निर्माण नहीं होंगे।
एडीए कराएगा सर्वे
यमुना के डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनियों का एडीए द्वारा सर्वे कराया जाएगा इससे पहले 2018 19 में एडीए के सर्वे में 50 निर्माणों को चिन्हित किया गया था और 17 फ्लैट तोड़े गए थे।