आगरालीक्स…आगरा में रोहता नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली. चालक की मौत….
आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत रोहता नहर मार्ग स्थित देवरी की पुलिया पर मंगलवार देर शाम को एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. हादसे में चालक की मौत हो गई. एक्सीडेंट के कारण यहां काफी देर तक जाम लग गया.
ये है मामला
शमसाबाद मार्ग से ग्वालियर हाइवे की ओर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी. सामने से ट्रक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर देवरी की पुलिया पर नहर में जाकर पलट गई. हादसे में ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. हादसे के बाद यहां लंबा जाम लग गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है