Monday , 20 April 2026
Home एजुकेशन Agra News: The exam for the post of Gram Vikas Adhikari will be held on 27 April at 20 centres in Agra…#agranews
एजुकेशन

Agra News: The exam for the post of Gram Vikas Adhikari will be held on 27 April at 20 centres in Agra…#agranews

410

आगरालीक्स…आगरा में 27 अप्रैल को 20 केंद्रों पर होगी ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए परीक्षा. 480 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा. मोबाइल होगा बैन तो बिना आईडी नहीं मिलेगी एंट्री…लखनऊ से कंट्रोल होंगे सभी केंद्र

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की उपस्थिति में शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी चयन परीक्षा को सुचितापूर्ण, सकुशल संपन्न कराने के लिए सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। डीएम द्वारा मोबाइल फोन हेतु दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केन्द्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा किसी को भी फोन की अनुमति नहीं है तथा मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ शासकीय सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु करेंगे। प्रवेश द्वार पर ही अभ्यार्थियों की तलाशी ली जाए तथा फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि को ज़मां कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाए।

बिना आईडी नहीं मिलेगी एंट्री
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बिना आईडी के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा, सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हों या कक्ष निरीक्षक या अन्य परीक्षा में लगे कार्मिक,सभी के आईडी कार्ड जारी किए गए हैं। कोई भी अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करे कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि बाहरी व्यक्ति या विद्यालय प्रबंधन से जुड़ा व्यक्ति परीक्षा केंद्र के अंदर पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र के आस-पास की सभी फोटोस्टेट मशीन की दुकानों को कड़ाई से बंद कराये जाने के निर्देश दिए।

20 सेक्टर तथा 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अपर जिलाधिकारी नगर श्री अनूप कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम विकास अधिकारी पद हेतु परीक्षा 27 अप्रैल 2024 को जनपद में आयोजित की जाएगी जो की एक पाली में संपन्न होगी। परीक्षा को संपन्न कराए जाने हेतु 20 सेक्टर तथा 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगभग 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंग।े उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक तथा एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान प्रत्येक कमरे में वेबकैम कैमरे से निगरानी रखी जाएगी, वेबकैम कैमरे जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ लखनऊ मुख्यालय से भी कनेक्ट रहेगें। प्रशिक्षण के दौरान सभी केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रपत्र को भरने, प्रपत्रों को सही बाक्स में रखने आदि की विस्तार से जनकारी दी गई साथ ही प्रश्न सत्र में उनकी जिज्ञासाओं और प्रश्नों का भी निराकरण किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: The CBSE Class 12 Board results may be released this week…#agranews

आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Stuti Prabha credited her success to the guidance received from Unacademy Center and self-study…#agranews

आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली स्तुति प्रभा ने...

एजुकेशन

Agra Live News: 33 Colleges Declared Debarred by University Ahead of Exams…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से. 33 कॉलेज किए गए...

एजुकेशन

Agra Live News: University students were introduced to career opportunities and skill development…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के छात्रों को कॅरियर संभावनाओं और स्किल डेवलेपमेंट को...

error: Content is protected !!