आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों ने की गारमेंट हब की मांग, सिकंदरा के इस एरिया को बताया गारमेंट हब के लिए बेस्ट, कहा—तभी बढ़ेगा आगरा में कपड़ों का व्यापार
शहर में गारमेंट व्यापार को ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए गारमेंट हब बनाने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा सिकन्दरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक कालोनी डवलप कर कम से कम 15-20 बीघा में गारमेंट हब बनाना चाहिए। सब्सिडी के साथ 1000, 2000, 5000 गज के प्लॉट व्यापरियों को उपलब्ध कराने चाहिए। जहां चौड़ी सड़कें, बड़ी नालियां व बिजली और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था हो। आगरा के अंदर सैकड़ो की तादात में छोटे-छोटे गारमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एवं होलसेलर व्यापारी तंग गलियों में अपना व्यापार करते हैं। गारमेंट हब बनने से आगरा में प्रदूषण रहित गारमेंट्स इंडस्ट्री को विकसित करने में सहायता प्राप्त होगी।यह मांग आज होटल भावना क्लार्क में आयोजित आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2025 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2025) में व्यापारियों ने उठाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन, महासचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष शैलेष खंडेलवाल व डीके भसीन ने कहा कि व्यापारी चाहते हैं की उस एरिया में चौड़ी सड़क, बड़ी नालियां तथा बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो, आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोशियशन के महासचिव गौरव जैन ने वर्ष 2020 में इसका एक लिखित प्लान भी तैयार किया था लेकिन कॉविड की माहमारी के चलते उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका लेकिन अब इस पर सरकार विचार कर सकती है। आगरा एनजीटी के कारण प्रदूषण मुक्त शहर है अतः यहां अन्य इंडस्ट्रीज के मुकाबले कपड़ा उद्योग को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा सकता है। लोग गारमेंट उद्योग में फैक्ट्रियां लगाने को बैठे हैं, लेकिन जगह और सुविधाएं नहीं है। व्यवस्थाओं और सुविधाओं के अभाव में कुछ लोग तो अपने घरों में ही फैक्ट्रियां चला रहे हैं। गारमेंट उद्योग को पंख तभी लगेंगे, जब गारमेंट हब तैयार किया जाएगा।
समापन समारोह में स्मृति चिन्ह प्रदान तक किया सम्मानितआगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा होटल भावना क्लार्क में आयोजित तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2025 के समापन समारोह में आयोजन समिति के सभी सदस्यों का सफल योजन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलिक कर किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक शर्मा भी मौजूद थे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कि 3 दिन में 500 से अधिक विजिटर ने प्रदर्शनी के अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सौरभ जैन, कमल जैन, सुधांशु खंडेलवाल, ऋषभ गुप्ता, अमित अग्रवाल, गोपाल, शैलेश खंडेलवाल, राजेश, राकेश अग्रवाल, मनोज ग्रवाल, संजय जैन, धीरज जैन, अमित जैन, महेन्द्र कुमार, हेमन्त लोहिया, उदित खंडेलवाल, शुभम जैन, विकास मेहता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरुनानी ने मंडल अध्यक्ष सुनील जैन युवा प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल मीडिया प्रभारी मेघराज दयालनी आदि मौजूद थे।