Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Illegal Conversion: Kingpin two son & Junaid arrested#Agra
बिगलीक्स

Agra Illegal Conversion: Kingpin two son & Junaid arrested#Agra

371

आगरालीक्स…. आगरा के कारोबारी की बेटियों के अवैध धर्मांतरण में तीन और अरेस्ट, सरगना के घर से मिलती युवती से जबरन निकाह करने वाले को भी किया अरेस्ट। अब तक 14 अरेस्ट। ( Agra Illegal Conversion: Kingpin two son & Junaid arrested#Agra )


आगरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी की दो बेटियों का अवैध धर्मांतरण कराने के बाद कोलकाता में रखा गया था, शनिवार यानी 19 जुलाई को आगरा पुलिस ने दोनों बेटियों को मुक्त करा लिया। वहीं, अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के 10 सदस्य अरेस्ट किए गए थे। गैंग के सदस्यों से पूछताछ के बाद आगरा पुलिस ने दिल्ली में छापा मारकर गैंग के सरगना अब्दुल रहमान कुैरैशी को अरेस्ट कर लिया उसके घर से हरियाणा की रहने वाली एक युवती को भी मुक्त कराया गया था। मंगलवार को अब्दुल रहमान को आगरा के कोर्ट में पेश किया गया था यहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
हरियाणा की युवती से निकाह करने वाले जुनैद को​ किया अरेस्ट
पुलिस पूछताछ में हरियाणा की युवती ने बताया कि किस तरह से 2024 में फेसबुक के माध्यम से जुनैद उसके संपर्क में आया और उसकी शादी से 12 दिन पहले उसे अपने जाल में फंसाकर दिल्ली बुला लिया और हॉस्टल में रखा। शादीशुदा होने के बाद भी जबरन उससे निकाह कर लिया, पुलिस ने आरोपी जुनैद कुरैशी को दयालपुर दिल्ली से अरेस्ट कर लिया।


सरगना अब्दुल के दोनों बेटे अरेस्ट
पुलिस ने अवैध धर्मांतरण गैंग के सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी के बेटे अब्दुला और अब्दुल रहीम को भी अरेस्ट किया है। अब्दुल रहमान मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है, 1990 तक वह महेंद्र पाल सिंह था इसके बाद उसने धर्मांतरण कर लिया। दिल्ली में रहने लगा और अवैध धर्मांतरण कराने लगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!