आगरालीक्स…आगरा के व्यापारियों ने किया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष विनय कामरा का सम्मान…
श्री दुर्गा मार्केट टकसाल गली जोहरी बाजार के व्यापारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष विनय कामरा का सम्मान किया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष विनय कामरा द्वारा लगातार व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने के लिए एवं समस्याओं को आसानी से सुलझाने के लिए व्यापारियों द्वारा यह सम्मान समारोह दाल बाटी कार्यक्रम के दौरान किया गया। विनय कामरा ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों द्वारा दिया गया यह सम्मान हमेशा याद रखेंगे एवं यह सम्मान उनकी जिम्मेदारियों को बढ़ाता है और व्यापारियों के समक्ष हमेशा उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए आगे भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

चंद्र मोहन बंसल महामंत्री जोहरी बाजार व्यापार समिति एवं राजेंद्र अग्रवाल- शालू कार्यक्रम के संयोजक द्वारा विनय कामरा को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष बंसल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, संजीव गोयल, समित अरोरा, दुष्यंत, सोनू, राजीव गोयल, राम विनोद एवं अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।