आगरालीक्स…आगरा में चालक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार लूटी और बाद में दोस्त को उसकी बर्थडे पार्टी में दे दी. पुलिस ने पकड़े दो बदमाश, कार भी बरामद
आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहनों की चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक अर्टिका कार, तीन मोबाइल और 8300 रूप्ये कैश बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार बुधवार/गुरूवार रात को थाना कमला नगर पुलिस मुगल रोड शिवशंकर सेवा सदन के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. पुलिस ने यहां आ रही एक कार को रूकने का इशारा किया लेकिन कार सवार व्यक्ति कार को पीछे मोड़कर भागने लगे. इस पुलिस ने शक होने पर एक बार में दबिश देकर चारों ओर से घेर कर कार सहित दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया.

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह कार चोरी की है जिसे उनके साथी केडी चाहर उर्फ कल्पेंद्र चाहर व केडी चाहर के अन्य दो साथियों द्वारा 31 जुलाई की रात को सादाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थी. इन्होंने कार चालक को पहले लिफ्ट मांगी और बहाने से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और बाद में कार चोरी कर ली. अभियुक्त ललित ने बताया कि 31 जुलाई को केडी चाहर व उसके दो साथी मेरी बर्थडे पार्टी में आए और पार्टी खत्म होने के बाद जाते समय हमें गाड़ी छुपाने के लिए दे गए थे, जिसे बाद में बेचने का प्लान था.
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम
ललित शर्मा पुत्र महावीर प्रसाद निवासी 37/ए/2एफ न्यू मधु नगर थाना सदर बाजार आगरा
आनंद शर्मा पुत्र स्व. राकेश शर्मा निवासी 37/ए/2एफ/8 न्यू मधु नगर थाना सदर
प्रकाश में आए बदमाशों के नाम
केडी चाहर उर्फ कल्पेंद्र चाहर पुत्र रामवीर चाहर निवासी मलपुरा
केडी चाहर के दो साथी