Saturday , 25 July 2026
Home आगरा Agra News: Traders in Agra’s Motiganj demand withdrawal of the e-vehicle tagging system…#agranews
आगरा

Agra News: Traders in Agra’s Motiganj demand withdrawal of the e-vehicle tagging system…#agranews

24

आगरालीक्स…आगरा में मोतीगंज के व्यापारियों ने की ई—वाहन टैगिंग व्यवस्था वापस लेने की मांग. नई व्यवस्था को व्यापारियों के लिए अनावश्यक और परेशानी बढ़ाने वाली बताया

श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन विधायक (उत्तरी विधानसभा क्षेत्र) पुरुषोत्तम खंडेलवाल को उनके कार्यालय पर सौंपा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश मंडी परिषद द्वारा लागू की गई ई-वाहन टैगिंग एप व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल एवं महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल (शालू) ने ज्ञापन में कहा कि मंडी परिषद द्वारा लागू की गई ई-वाहन टैगिंग एप व्यवस्था पूरी तरह से अनावश्यक एवं व्यापारियों को परेशान करने वाली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापारी मंडी परिषद के निर्धारित प्रपत्र 9आर, 6आर, 7आर, गेट पास तथा प्री-अराइवल जैसी सभी आवश्यक औपचारिकताओं का विधिवत पालन करते हैं, जिससे मंडी शुल्क की अपवंचना की कोई संभावना नहीं रहती। ऐसे में अतिरिक्त रूप से ई-वाहन टैगिंग प्रणाली लागू करना व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ डालने के समान है।

व्यापार समिति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के खाद्यान्न व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंडी परिषद द्वारा लागू की गई ई-वाहन टैगिंग व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाएगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस व्यवस्था की समीक्षा कर व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि ई-वाहन टैगिंग व्यवस्था वापस ली जाती है तो प्रदेश का समस्त व्यापारी वर्ग मुख्यमंत्री का सदैव आभारी रहेगा। इस अवसर पर पवन गोयल, जय प्रकाश अग्रवाल, मोहित गर्ग, मयंक मंगल, अखिल मंगल, सचिन गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Student Council Formed at Sharda World School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में छात्र परिषद का हुआ गठन. अलंकरण...

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji Bhagwat Katha in Agra

आगरालीक्स…अपने बच्चों को डिग्री के साथ संस्कारों की भी दें ज्ञान….आगरा में...

आगरा

Agra Weather: Agra sees a resurgence of heat; bright, intense sunshine during the day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर. दिन में निकली तेज धूप....

आगरा

Devshayani Ekadashi: Khatu Shyam is enshrined in divine adornment at the Khatu Shyam Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…देवशयनी एकादशी पर आज आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर में...

error: Content is protected !!