Saturday , 25 July 2026
Home टॉप न्यूज़ CM Yogi in Agra: Cashless medical scheme to be launched at the university…#agranews
टॉप न्यूज़

CM Yogi in Agra: Cashless medical scheme to be launched at the university…#agranews

17

आगरालीक्स…आगरा में कल सीएम योगी करेंगे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ. विवि में पूरे दिन चलती रहीं तैयारियां. सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में रविवार, 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए 'मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना' का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। शनिवार को पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियों का दौर चलता रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी क्षेत्र और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। जहां भी किसी प्रकार की कमी दिखाई दी, उसे तत्काल दूर कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ शासन स्तर के अधिकारी भी तैयारियों की लगातार निगरानी करते रहे।

कुलसचिव अजय मिश्रा एवं उप कुलसचिव कैलाश बिन्द कार्यक्रम आयोजन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। मुख्य कार्यक्रम शिवाजी मंडपम में आयोजित होगा, जबकि स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों, शोध कार्यों और नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य विश्वविद्यालय भी अपने स्टॉल लगाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार संबंधी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ प्रदान करना है। इसी योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रस्तावित है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार शाम से ही पुलिस एवं प्रशासन ने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में ले ली। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर सुबह लगभग 10:30 बजे पहुंचने का प्रस्तावित समय है। आयोजन समिति के अनुसार सभी आमंत्रित अतिथियों एवं प्रवेश-पत्रधारकों को सुबह 9:00 बजे तक ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा कारणों से प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित रहेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं:
स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में मुख्य द्वार संख्या 07 से शिक्षकों/ कर्मचारियों एवं अन्य निमंत्रित अतिथियों का प्रवेश होगा। इसके अलावा अन्य सभी गेट बंद रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था गेट संख्या 07 पर ही की गई है।
मुख्यमंत्री जी का प्रवेश गेट संख्या 02 से किया जाना प्रस्तावित है।
बिना वैध पहचान पत्र, अनुमति पत्र अथवा गेट पास के किसी भी व्यक्ति को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर एवं विश्वविद्यालय के अन्य परिसरों में किसी शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी से मिलने आने वाले बाहरी व्यक्ति को आधार कार्ड दिखाना होगा। उसका पूरा विवरण प्रवेश रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति से दूरभाष पर पुष्टि होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
सुरक्षा कर्मी सभी परिसरों का नियमित निरीक्षण और गश्त करेंगे। यदि कोई बाहरी व्यक्ति छात्र के रूप में संदिग्ध स्थिति में पाया जाता है तो इसकी तत्काल सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने तथा सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Jaya Kishori described the incarnations of Narayana on the second day Bhagwat Katha in Agra…#agranews

आगरालीक्स…संगत शकुनी जैसी खराब हो तो श्रीकृष्ण भी नहीं भाते. आगरा में...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Inspected the situation across the entire area regarding the ‘Janakpuri’ being set up at Agra’s Bhavna Estate

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सजने जा रही जनकपुरी को लेकर पूरे...

टॉप न्यूज़

Delhi Gate, Agra: Babu Gulabrai Marg has been closed off from the intersection…#garanews

आगरालीक्स…दिल्ली गेट पर रास्ता हुआ बंद. बीच चौराहे पर शुरू हुई खुदाई....

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

error: Content is protected !!