आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में यातायात पुलिसकर्मी पहनेंगे एयर—कंडीशनर हेलमेट. तपती धूप में भी जवान रहेंगे कूल. रिफ्लेक्टिव जैकेट भी करेगी मदद
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहरों में टॉप पर है. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है. ऐसे में तपती धूप में चौराहों पर ट्रैफिक संभालने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को अब एयर कंडीशनर हेलमेट प्रदान किए गए हैं. पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा 100 एयर कंडीशनर हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण यातयात पुलिसकर्मियों को वितरित किए गए हैं.
पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में यह पहल गर्मी के मौसम में सड़क पर ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है. एयर कंडीशनर हेलमेट के अलावा पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टिव जैकेट, स्वच्छ पेयजल की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई है. इससे उनहें धूप और गर्म हवा के बीच अपनी ड्यूटी को अधिक कुशलता और सुरक्षा के साथ निभाने में मदद मिलेगी.