आगरालीक्स…दुखद, आगरा में मां की मौत की सूचना पर घर जा रहे बेटे की एक्सीडेंट में मौत..
आगरा में एक दुखद खबर सामने आई है. मां की मौत की सूचना मिलने के बाद बाइक से गांव जा रहे एक युवक की सड़क एक्सीडेंट में मात हो गई है. कार की टक्कर से वह घायल हो गया था जिसके बाद उसे एसएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
75 वर्षीय मां की हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के गांव जवाहरपुर में रहने वाली एक 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई थी. इसकी सूचना आगरा में मजदूरी कर रहे उसके बेटे धर्मवीर को दी गई. इस पर धर्मवीर बाइक से गांव के लिए रवाना हो गया. फतेहबाद मार्ग पर टंकी नगर के पास सामने से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धर्मवीर को एसएन इमरजेंसी उपचार के लिए भेजा लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया है.