आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार. मौसम विभाग ने 7 अप्रैल से हीट वेव का जारी किया अलर्ट. 43 से 45 डिग्री तक पहंच सकता है तापमान
आगरा के लेागों को अभी तक गर्मी से राहत मिली हुई थी. हवाएं चलने के कारण मौसम नरम बना हुआ था लेकिन अब मौसम विभाग ने आगरा में हीट वेव चलने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 7 से लेकर 9 अप्रैल तक हीट वेव चल सकती है और दोपहर में भयंकर गर्मी हो सकती है. दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 04/04/25) 39.1
Departure from Normal(oC) 3.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/04/25) 20.3
Departure from Normal(oC) 0.0