आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत. परिवार का इकलौता बेटा था. बीमार हैं पिता, तीन छोटी बहनें
आगरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बमरौली कटारा क्षेत्र में एक बस ने बाइक को आमने—सामने की टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
गांव थोक करन सिंह में 19 साल का दीपेश पुत्र मुकेश रहता था. गुरुवार रात को वह आगरा से अपने घर बाइक से लौट रहा था. बमरौली कटारा के गायत्री फार्म हाउस के पास एक बस से इसकी आमने—सामने की टककर हो गई. बस सवार मौके से भाग गया. पुलिस ने घायल दीपेश को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी. शुक्रवार को घायल युवक की मौत हो गईे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. दीपेश घर का इकलौता बेटा है. पिता मुकेश बीमार रहते हैं ऐसे में वह आगरा एक कपड़े की दुकान पर काम करता था. घर में इसके तीन छोटी बहने भी हैं.