आगरालीक्स…आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा का ट्रांसफर. तत्काल सहारनपुर में ज्वाइन करने के निर्देश
आगरा के औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें यहां से सहारनपुर में इसी पद पर भेजा गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिव डॉ. रोशन जैकब ने तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने इस संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही है. बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा कोविड काल से ही आगरा में तैनात हैं.