आगरालीक्स…आगरा के सिंधी बाजार और नाई की मंडी में चला नगर निगम का बुलडोजर. ध्वस्त किए सड़क पर लगे अतिक्रमण, देखें वीडियो
आगर नगर निगम की ओर से गुरुवार को नाई की मंडी और सिंधी बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया. नगर निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. आनन—फानन में दुकानदार अपना सामान हटाने लगे. कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोग जुट गए.नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि बार—बार चेतावनी के बाद भी दुकानदार सार्वजनिक मार्ग पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण कर रहे हैं. इससे यातायात व्यवस्था खराब होती है और आमजन को भी परेशानी होती है. सिंधी बाजार में भी इसी क्रम में टीम ने कार्रवाई कर फुटपाथ पर रखे सामान, बोर्ड ओर होडिंग्स को हटवाया. वहीं नाई की मंडी चौराहे से गालिब होटल तक नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अवैध रूप से दुकानदारों द्वारा बनाए गए रैंपों पर बुलडोजर चलाया.
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने व्यापारियों व नागरिकों से अपील की है कि वे शहर की साफ सफाई और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें.