आगरालीक्स…एक महिला सामने से आ रही ट्रेन को देख पटरियों के बीचों बीच खड़ी हो गई. अपनी लाल रंग की साड़ी को लहराया…और इस तरह टाल दिया एक रेल हादसा…..
गुरुवार को एक महिला की समझदारी और उसकी बहादुरी से एक रेल हादसा घटित होने से बच गया. एटा से टूंडला आ रही एक ट्रेन को को रुकवाने के लिए महिला के किए गए प्रयास की रेलवे भी सराहना कर रहा है. महिला ने पटरी को टूटा देखा तो उसने पहनी हुई अपनी लाल रंग की साड़ी को बीच पटरियों पर खड़े होकर उसे झंडी बनाकर होने वाले खतरे से अहसास करा दिया. ट्रेन के ड्राइवर ने भी खतरे को भांपते हुए ट्रेन को रोक दिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया.
ये है पूरा मामला
एटा से टूंडला रेलमार्ग के बीच अवागढ़ के पास गांव नगला गुलरिया के पास रेल की पटरी टूट गइ्र थी. यहां से सुबह 9 बजे ट्रेन गुजरती है. ट्रेन सामने से आ रही रही थी कि यहां से गुजर रही एक महिला ओमवती की नजर उस टूटी हुई पटरी पर पड़ गई. उसने तुरंत खतरे को भांप लिया और अपनी समझदारी व बहादुरी की जबर्दस्त तरकीब निकाली. महिला तुरंत पटरियों के बीच में खड़ी हो गई और उसने खुद की पहनी हुई लाल रंग की साड़ी को झंडी बनाकर उसे लहराना शुरू कर दिया. ट्रेन सामने से आ रही थी लेकिन महिला उसे देखकर घबराई नहीं और साड़ी को लहराती रही. ट्रेन चालक महिला द्वारा किए जा रहे इस काम को देखते ही समझ गया कि जरूर कुछ खतरा है और उसने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. बाद में इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गईे. रेलवे कर्मचारियों को भेजकर पटरी को सही कराने काम शुरू कराया गया. वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने महिला की सराहना की.
