Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Women Constabel caught her husband with younger brother’s wife in Hotel room…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Women Constabel caught her husband with younger brother’s wife in Hotel room…#agranews

111

आगरालीक्स…होटल के कमरे में देवरानी के साथ था पति. देखकर महिला सिपाही के उड़ गए होश…हंगामा

आगरा के एक थाना में तैनात महिला सिपाही के होश उस समय उड़ गए जब उसने अपने खुद के पति को देवरानी के साथ एक होटल के कमरे में साथ देखा. यह देखते ही महिला सिपाही के होश उड़ गए. भड़की महिला सिपाही ने जमकर हंगामा किया, लेकिन इस बीच कमरे में मौजूद महिला मौका पाकर वहां से निकल गई.

मामला मैनपुरी के ईशन न​दी स्थित एक होटल का है. आगरा में तैनात एक महिला सिपाही गुरुवार को अचानक होटल में पहुंच गई. यहां उसने होटल के एक कमरे को खोलकर देखा तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. होटल के कमरे में महिला सिपाही का पति अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ मौजूद था. यह देखकर महिला सिपाही भड़क गई और उसने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामे पर होटल स्टाफ भी मौके पर एकत्र हो गया. महिला सिपाही ने अपने पति को पकड़कर हाथापाई करना शुरू कर दिया लेकिन इस बीच कमरे में मौजूद महिला मौका पाकर वहां से खिसक गई.

सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई. पुलिस ने हंगामा कर रही महिला सिपाही और उसके पति को शांत कराया और दोनों को कोतवाली लेकर आई. महिला सिपाही ने बताया कि उसका पति भी आगरा में एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है. आरोप लगाया कि उसके अपने भाई की पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं. महिला सिपाही ने कहा कि उसे शक था लेकिन आज रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद वह महिला भाग गई. कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक दोनों के बीच समझौते का प्रयास किया गया. बाद में दोनों का समझौता कराकर कोतवाली से मामले को रफा दफा कर दिया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!