आगरालीक्स…आगरा के एडिशनल कमिश्नर संजीव त्यागी का ट्रांसफर. अब नोएडा के अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह संभालेंगे कमान
आगरा के एडिशनल कमिश्नर संजीव त्यागी का ट्रांसफर हो गया है. उनको लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन बनाया गया है. उनके स्थान पर नोएडा के पुलिस उपयुक्त रामबदन सिंह को आगरा भेजा गया है. रामबदन सिंह नोएडा में अपर पुलिस आयुक्त यातायात के रूप में तैनात थे. इससे पहले वो डीसीपी का पद संभाल रहे थे. जल्द ही वो आगरा में एडिशनल कमिश्नर का पदभार ग्रहण करेंगे. संजीव त्यागी ने आगरा में दिसंबर 2024 में एडिशनल कमिश्नर के पद पर चार्ज लिया था. उनहोंने आगरा में पुलिसिंग को बेहतर बनाने का काम किया.