मथुरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज ने सरहद पर खड़े जवानों को दिया बड़ा संदेश. भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सैनिकों को किया नमन…जानिए क्या कहा
वृंदावद के संत प्रेमानंद महाराज ने सरहद पर भारतीय सीमा की रक्षा में खड़े जवानों के लिए बड़ा संदेश दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान उन्होंने सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि आपकी राष्ट्र सेवा एक योगी की तपस्या के समान है. उन्होंने भारतीय सैनिकों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट किया. सत्संग में उन्होंने वीर जवानों को सैल्यूट किया और कहा कि देश की सेवा में उनका त्याग किसी तपस्वी की साधना से कम नहीं है. शनिवार देर रात वीडियो के माध्यम से यह संदेश अया जिसमें उन्होंने कहा कि जो कष्ट आप सह रहे हैं, वह तपस्या है और इसका फल उतना ही पवित्र होगा जितना एक योगी की साधना का होता है. उन्होंने आगे कहा कि जीवन एक दिन सभी को छोड़ना होता है लेकिन आपका जीवन राष्ट्र सेवा में अर्पित होता है, यह गर्व की बात है. उन्होंने सैनिकों को भरोसा दिलाया कि उनका परिवार सिर्फ उनके अपने लोग नहीं, बल्कि पूरा भारत है. जब हम युद्ध के दौरान किसी सैनिक के शहीद होने की खबर सुनते हैं तो वही दुख होता है जैसे अपना बेटा, भाई या मित्र खो गया हो. उन्होंने कहा कि आपके जागते रहने से ही हम चैन की नींद सो पाते हैं. जो जवान बर्फ में खड़े हैं, उन्हीं की बदौलत देश सुरक्षित है.