आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा टला. पूर्व मंत्री की चलती गाड़ी पर पड़ा पेड़. सभी बाल—बाल बचे
आगरा में रविवार को बड़ा हादसा टल गया. उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी उदयभान सिंह रविवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वह आगरा से नौंवामील, बमरौली कटारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक विशाल पेड़ उनकी चलती गाड़ी पर गिर पड़ा. पेड़ गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चौधरी उदयभान सिंह एवं उनके साथ मौजूद सभी साथी सुरक्षित रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि पेड़ सीधे वाहन के ऊपर गिरता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों और समर्थकों ने राहत व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित होने पर ईश्वर का आभार जताया.