आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण, प्रबंध समिति की बैठक में की गई चर्चा
यमुना ब्रिज स्थित श्यामलाल सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में आज प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय के चहुंमुखी विकास और आगामी योजनाओं के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा व विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसके तहत अधिक से अधिक पौधे लगाए गए।बैठक में संरक्षक हरि मोहन, अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, प्रबन्धक संजीव दौनेरिया, कोषाध्यक्ष आरपी गोयल, सदस्य शोभना शर्मा, प्रखर अवस्थी, रामदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य उत्तम सिंह उपस्थित रहे।
