आगरालीक्स…दुखद, आगरा में छह साल की बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर. स्कूल से बाहर ही निकली थी…मौत से मचा कोहराम. दो महीने पहले 5 साल के छोटे भाई की हुई थी मौत
आगरा के थाना निबोहरा के भोजपुर गांव के पास सोमवार को एक बाइक की टक्कर से छह साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ती थी
रामगढ़ हीरापुरा में मुकेश रहते हैं. इनकी छह साल की बेटी जानवी भोजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी. सोमवार को लंच के बाद वह अपनी बड़ी बहन साल साल की ज्योति व अन्य बच्चों के साथ स्कूल से बाहर निकली थी कि इसी दौरान फतेहाबाद—निबोहरा रोड पर एक सिलेंडर लदी बाइक ने जानवी को टक्कर मार दी. इससे जानवी बुरी तरह से घायल हो गई. बाइक चालक मौके से भाग निकला. आसपास के लोगों ने बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. जानवरी के पिता मुकेश जयपुर में काम करते थे. दो माह पहले उनके पांच साल के बेटे हंसू की भी स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हुई थी. अब बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.