आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीदों को किया नमन. होराइजन कंपटीशन स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि
होराइजन कंपटीशन स्कूल में शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को मनाया गया दोनों दिवसों के उपलक्ष में हमारे देश के महान शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया और उनकी याद में मौन धारण किया गया। संस्थान के निदेशक डॉक्टर अंकुर काबरा प्रिंसिपल गायत्री वासवानी समेत सभी शिक्षकों और छात्रों ने मौन धारण किया।
शहीद दिवस की महत्वता को बताने के लिए छात्रों के लिए एक दिन पहले पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कई सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाए। छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स में उनकी देशभक्ति की भावना साफ झलक रही थी और शहीदों के प्रति उनका सम्मान स्पष्ट दिखाई दे रहा था।