आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़ी कार टक्कर मारते हुए कंटेनर रैलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरा, खंदौली में हादसे में एक की मौत। ( Agra News: Truck hit car on Agra Lucknow Expressway, Four Injured#Agra ) ( फाइल फोटो)
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में कार को साइड में खड़ी कर बच्चों को टॉयलेट करा रहे थे, इसी दौरान पीछे से कंटेनर ने खड़ी कार में टक्कर मार दी और कंटेनर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मचने के बाद स्थानीय लोग आ गए।
बच्चे सहित चार घायल
हादसे में बच्चों सहित चार घायल हैं, कार में श्रीवास्तवी के रहने वाले महेश अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खंदौली में हादसे में एक की मौत
खंदौली में शुक्रवार रात को दो बाइकों में टक्कर हो गई, हादसे में एक की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हैं।