आगरालीक्स…आगरा में यमुना के साथ ही चंबल नदी में भी जलस्तर बढ़ा. पिनाहट में एक दिन में 6 मीटर बढ़ा जलस्तर. कोटा बैराज से पानी छोड़ेने पर लगातार बढ़ रहा पानी
। चंबल नदी का जलस्तर पांच मीटर बढ़कर 119 पर पहुंच गया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया है राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का पानी चंबल की सहयोगी नदी पार्वती के द्वारा चंबल में आ रहा है। साथ ही कोटा बैराज से सोमवार से लगातार प्रतिदिन दो गेट खोलकर तीन-तीन फीट पानी करीब हजार क्यूसेक पानी प्रतिदिन चंबल नदी में छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर दोबारा से बढ़ने लगा है। पिनाहट घाट पर लगे मीटर के अनुसार शुक्रवार सुबह को जलस्तर 113 मीटर पर था। जो शनिवार सुबह करीब 8 बजे तक 6 मी बढ़कर 119 पर पहुंच गया है। जानकारों की माने तो लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है। बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम में इन गांव में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। चंबल नदी में बाढ के खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा तटवर्ती करीब तीन दर्जन गांवों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए आठ बाढ़ नियंत्रण चोकियां मनसुखपुरा , पिनाहट,उमरैठा,बासोनी,खैडा राठौर,नंदगंवा,सिमराई,पुरा भगवान में बनाई गयी है। जिनमें राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को तैनात किया गया है। जो नदी के जलस्तर की अपडेट उच्चाधिकारियों को पहुंचायेंगे। साथ ही लोगों का सहयोग भी करेंगे। एसडीएम बाह हेमंत कुमार ने बताया कि जलस्तर अभी बहुत कम है। फिर भी बाढ़ चोकियां बनाकर निगरानी की जा रही है।