Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Truck hits car in Agra. car driver death…#agranews
आगराबिगलीक्स

Agra News: Truck hits car in Agra. car driver death…#agranews

141

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने कार में मारी टक्कर. कार चालक की मौत. गुस्साए लोगों ने लगा दिया जाम…

आगरा के फतेहाबाद रोड पर आज सुबह डौकी के पास सड़क हादसा हो गया. आगरा की ओर से जा रहे एक ट्रक​ ने सामने से आ रही ईको कार को टक्कर मार दी. टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गए. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. उसके शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया. आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया.

चमरपुरा गांव में रहने वाला मनीष कुमार ईको गाड़ी चलाता था. आज सुबह वह गाड़ी लेकर आगरा की तरफ जा रहा था. थाना डौकी के सलोनी आयल मिल के पास आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने ईको को अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गए. कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें चालक मनीष की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह गाड़ी काटकर शव को वाहन निकाला. आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया. पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी जिसके बाद एसीपी अमर​दीप लाल सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे. बाद में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए. किसी तरह लोगों को शांत किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!