आगरालीक्स …Agra News: आगरा के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए कैबिनेट मंत्री का फर्जी पत्र भेजकर 50 50 हजार रुपये वसूलने वाले दो अरेस्ट, दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। पूरा मामला। ( Agra News: Two arrested for using Fake letter of Cabinet Minister for admission in convent school in Agra#Agra )
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल में प्रवेश के लिए कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के हस्ताक्षर किए हुए पत्र भेजे गए। इन पत्र के माध्यम से दो बच्चों का प्रवेश करने के लिए कॉलेज पर दबाव बनाया गया। कैबिनेट मंत्री के कार्यालय को फर्जी पत्र से प्रवेश के लिए दबाव बनाने की जानकारी होने पर थाना हरीपर्वत में कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया।
50 हजार रुपये में लिया था प्रवेश कराने का ठेका, दो को भेजा जेल
इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की। पुलिस ने नालंदा टाउन एकता निवासी तरुण बनर्जी और ज्योति नगर ताजगंज निवासी जैद अहमद को अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि उनके शेर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के फर्जी पत्र छपवाए थे। एक फरार चल रहे मलिक और जैद ने बच्चों के अभिभावकों से कान्वेंट स्कूल में प्रवेश के लिए 50 50 हजार रुपये में ठेका लिया था। फर्जी पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर कर स्कूल में प्रवेश के लिए भेजा था। पुलिस फरार चल रहे दोनों साथियों की तलाश में जुटी है।