आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मतदाता एसआईआर के गणना फार्म भरने का आज अंतिम दिन है। 8.42 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं और 4 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा। ( Agra News: Last date to submit SIR form, 8.42 Lakh Name cancel from voter list#Agra )
आगरा में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म भरकर जमा करने की आज यानी शुक्रवार 26 दिसंबर को अंतिम तिथि है। जिले में 36 लाख 71 मतदाता हैं इसमें से करीब 23.50 लाख मतदाताओं की साल 2003 की सूची से मैपिंग हो सकी है।
76.7 प्रतिशत गणना फार्म का हुआ डिजिटलाइजेशन
36 लाख 71 मतदाताओं में से 27 लाख 57 हजार 573 के गणना फार्म का डिजिटलाइजेशन हो चुका है यानी 76.7 प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म डिजिटली दर्ज कर दिए गए हैं। इसमें से 64.98 प्रतिशत की मैपिंग हो गई है जबकि 4.15 लाख मतदाताओं का 2003 की सूची से मिलान नहीं हो पा रहा है। ऐसे 4.15 लाख मतदाताओं को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर से नोटिस जारी किए जाएंगे। इन्हें अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही मताधिकार का मौका मिलेगा।
8.42 लाख मतदाताओं का नाम मतदाता सेची से हटेगा
1.06 लाख म्रतक
3.01 लाख लापता मतदाता
3.36 लाख मतदाता स्थान परिवर्तित कर चुके हैं
98 हजार मतदाताओं के दो जगह नाम दर्ज हैं