आगरालीक्स …..आगरा में कारोबारी के बेटे को बीटेक और बीबीए के छात्रों ने युवती के सहारे हनीट्रैप में फंसाया,, ब्लैकमेल किया, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, अपने बच्चों के मोबाइल पर रखें नजर,

जयपुर हाउस निवासी कारोबारी गगन का बेटा राघव बीकॉम का छात्र है और पिता का काम देखता है। इसी साल जून में राघव की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से दिल्ली की युवती से हुई, दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और वाटस एप पर बातें करने लगे। एक दूसरे के फोटो शेयर किए, युवती ने राघव से तीन बार में दो हजार रुपये लिए, इसके बाद युवती ने अचानक से राघव से बात करना बंद कर दिया।
व्यापारी के बेटे के पास आने लगे मैसेज
पिछले कुछ दिनों से राघव के इंस्टाग्राम पर मैसेज आने लगे, इसमें कहा गया कि तुम युवती को क्यों परेशान कर रहे हो, खुद को साइबर सेल दरोगा बताते हुए 10 हजार रुपये मांगे, रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी दी। राघव ने नौ सितंबर को आठ हजार रुपये पेटीएम कर दिए, इसके बाद भी वाटस एप पर मैसेज आते रहे और 50 हजार रुपये मांगे, बैंक बंद होने के चलते राघव 50 हजार रुपये जमा नहीं कर पाया, रविवार को राघव के पास कॉल आई और कहा कि पैसे नहीं दिए तो जेल भेज दिया जाएगा।
साइबर सेल से जानकारी जुटाने पर खुल गया मामला
राघव ने साइबर सेल से जानकारी जुटाई, इसमें पता चला कि जिस नंबर से कॉल आ रही है और नाम बताया जा रहा है उस नाम का कोई दरोगा नहीं है। उन्होने साइबर सेल में शिकायत की।
बीटेक और बीबीए के छात्र अरेस्ट
साइबर सेल ने जांच की, इंस्पेक्टर लोहामंडी त्रिलोकी सिंह का कहना है कि साइबर सेल का दरोगा बन ब्लैक मेल करने वाले विपुल भारद्वाज निवासी शांति नगर शास्त्री पुरम और कुनाल खेमानी निवासी सरस्वती नगर अवधपुरी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। विपुल बीटेक और कुनाल बीबीए कर रहा है। ये दोनों युवती के परिचित थे, जिससे राघव की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।