आगरालीक्स ….आगरा गर्मी और उमस से राहत, तीन दिन तक बारिश का अलर्ट, छाता लेकर बच्चों को स्कूल भेजे, जानें आईएमडी का पूर्वानुमान।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। बुधवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हो चुकी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाने के साथ तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी।

27 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में पारा 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। बादल छाने के साथ बारिश होगी, सुबह से ही बादल छाएंगे। इससे अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
14-Sep 24.0 31.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
15-Sep 23.0 31.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
16-Sep 22.0 28.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
17-Sep 21.0 27.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
18-Sep 22.0 27.0 Partly cloudy sky
19-Sep 24.0 30.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm