आगरालीक्स…आगरा में लोहा व्यापारी के यहां हुई 27 लाख की चोरी पड़ोसी ने की. पुलिस ने दो आरोपी पकड़े लेकिन बरामद हुए सिर्फ एक लाख 45 हजार रुपये…
थाना एत्मादपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से थाना क्षेत्र में हुई लोहा व्यापारी के यहां 27 लाख की चोरी के दो आरोपी अरेस्ट कर लिए हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी के आभूषण और एक लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं. पकड़ा गया आरोपी लोहा व्यापारी का पड़ोसी है.
ये है मामला
26 मार्च को रामनरेशपुत्र राम सिंह नवासी नई बस्ती थाना एत्मादपुर ने पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी कि 25 मार्च को वह और उसका परिवार अपने पैतृक गांव वोडिया गढ़ी बच्ची थाना एत्मादपुर कथा एवं जोत सुनने को घर का ताला लगाकर गया था. जब वह वापस लौटकर आए तो देखा कि उनके मकान व अलमारी के ताले टूटे हुए हैं एवं अलमारी में रखे सोने—चांदी के आभूषण कंगन, हार, हथफूल, झुमकी, गले की चेन आदि व लगभग 27 लाख रुपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं.
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए टीम गठित की. एसएसपी ने थाना प्रभारी एत्मदपुर को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए. आज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त व चैकिंग की जा रही थी. टीम बरहन तिरो पर पहुंची तो मुखबिर से सूचना मिली कि लोहा व्यापारी के यहां हुई चोरी के दो आरोपी इस समय डैडीकेडिड फ्रंट लाइन रेलवे ट्रैक के नीचे एनएच 2 के निारे कहीं जाने की फिराक में हैं. इस सूचना के बाद पुलिए बताए गए स्थानपर पहुंची.पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी सकपका गए और भागने लगे लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेरकर इन्हें अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके पास से आभूषण और एक लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
नवल किशोर उर्फ पुच्ची
सोनू
पूछताछ में ये बताया
पकड़े जाने पर नवलकिशोर ने बताया कि उसका घर लोहा व्यापारी के घर के सामने है. लोहा व्यापारी रामनरेश परिवार सहित अपने पैतृक गांव जाने वाला था इसकी उसको जानकारी थी. उसने अपने साथ सोनू, नीरज राणा व राजेंद्र उर्फ घंटा के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. नवल किशोर ने बताया कि चोरी किए गए आभूष्ज्ञण व रुपये में से मेरे हिस्से में एक लाख रुपये व सोने की तीन अंगूठी, एक सोने की, दो मंगलसूत्र सोने के व एक मटर माला जिसमें पैंडल सोने का था आए थे. इसमें से 25 हजार रुपये अपने शौक मौज में खर्च कर लिए.
वहीं सोनू ने बताया कि उसके हिस्से में तीन जोड़ी पायल चांदी की व एक पायल चांदी की, एक कर्धनी बच्चे की चांदी की, चार लच्छे चांदी के व दो कड़े बच्चों के चांदी के तथा एक लाखरुपये आए थे जिसमें से मेरे द्वारा 30 हजार रुपये शौक मौज में खर्च कर दिए गए. शेष रुपयें एवं सोने चांदी के आभूषण नीरज उर्फ राणा और राजेंद्र उर्फ घंटा के पास हैं. आज हम लोग इन आभूषणों को बेचने आगरा जा रहे थे.