आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाईयों की मौत। ( Agra News: Two brother died in road accident in Agra#Agra )
आगरा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है, बाइक से दिल्ली के रहने वाले जितेंद्र राठौर अपने भाई धर्मेंद्र राठौर के साथ जा रहे थे, मिढ़ाकुर में कराहरा कट पर बाइक सवार दोनों भाई वाहन की चपेट में आ गए। भीषण हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
सुबह सुबह हादसा होने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए। दोनों को एसएन भेजा गया, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।