नईदिल्लीलीक्स… पहलगाम हमले के बाद पेड़ की छांव में खड़े होने के लिए गलती से पाकिस्तान की सीमा में गए बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ 21 दिन बाद भारत लौटे।
21 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, इसके बाद से सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई थी। 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के 182 वीं बटालियन के जवान पूर्णम कुमार शॉ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बार्डर के गेट संख्या 208 1 पर तैनात थे और फसल की कटाई कर रहे किसानों की सुरक्षा कर रहे थे।
पेड़ की छांव में खड़े होते ही पाकिस्तान के रेंजर्स ने पकड़ा
गर्मी अधिक होने पर जवान पूर्णम कुमार शॉ पेड़ की छांव में खड़े होने के लिए गलती से पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए, पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया, उनकी सर्विस राइफल भी जब्त कर ली, जवान पूर्णम शॉ कुछ दिन पहले ही तैनात हुए थे। पाकिस्तानी रेजर्स ने बुधवार सुबह पंजाब में अटारी वाघा सीमा के रास्ते बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शाॉ को सुबह 10.30 बजे बीएसएफ को सौंप दिया, बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार, शांतिपूवर्क तरीके से और प्रोटोकॉल के अनुसार, जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने सौंपा है।