Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Two more arrests for changing copies of BAMS exam case of University…#agranews
आगरा​क्राइम

Agra News: Two more arrests for changing copies of BAMS exam case of University…#agranews

220

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी की बीएएमएस एग्जाम की कापियां बदलने के मामले में दो और अरेस्टिंग. इनमें एक हाथरस के कॉलेज का स्टूडेंट

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के बहुचर्चित बीएएमएस एग्जाम की कॉपियां बदलने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनमें हाथरस के एक कॉलेज का स्टूडेंट भी है. पुलिस को कई और नाम भी मिले हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं. जिस स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया है उनके कब्ज्े से तीन उत्तर पुस्तिकाएं भी पुलिस ने बरामद की हैं.

ये है पूरा मामला
थाना हरीपर्वत पुलिस को डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के बीएएमएस कॉपियों के बदलकर उनके स्थानपर दूसरी कापियां रखने से संबंिधत शिकायत मिली थी. इस मामले में थाना हरीपर्वत में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने दो आरोपी अतुल और देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा थ. इनसे पूछताछ में दो और आरोपी पुनीत व दुर्गेश का नाम सामने आया था. पुलिस इनकी तलाश में लगी हुई थी. एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार शुक्रवार रात को पुलिस ने दुर्गेश ठाकुर व पुनीत को खंदौली ओवरब्रिज से अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में दुर्गेेश ठाकुर ने बताया कि वो बीएएमएस में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं से रूपया लेकर उनके परीक्षाओं में नबर बढ़वाने व फेल स्टूडेंट्स को पास करने का काम करते हैं. गिरफ्तार पुनीत हाथरस के एक कॉलेज में बीएएमएस तृतीय वर्ष का छात्र है. वही कापियां लिखता था और इसके बाद कापियां को बदल दिया जाता था.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!