Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Rain Continue in Agra, temperature decreased…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Rain Continue in Agra, temperature decreased…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा को बारिश ने किया तरबतर. शाम को हुई झमाझम बारिश. तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचा. अब कई लोगों के लिए आफत बन गई यह बारिश

आगरा को बारिश ने तरबतर कर दिया है. बुधवार से हो रही बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहा. दिनभर रिमझिम बरसात के बाद शाम को साढ़े छह बजे तेज और झमाझम बारिश ने आगरा को जमकर भिगोया. हाल ये है कि अभी तक जो बारिश लोगों के लिए गर्मी से राहत बनी हुई थी वह अब आफत बनने लगी है. घरों में पानी घुसने का डर बना रहता है. सबसे बुरा हाल कच्चे व कमजोर घर वाले लोगों का है. लगातार हो रही बारिश से घरों को काफी नुकसान हो रहा है.

शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे. दिनभर रिमझिम बरसात होती रही. कभी बंद हुई तो कभी तेज भी हुई. शाम को तेज बारिश हुई. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहरका अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है. शनिवार को यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रैनी डे हो सकता है. हालांकि सोमवार से मौसम साफ होने के आसार हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!