आगरालीक्स…. कोरोना की चौथी लहर के अलर्ट के बीच आगरा में कोरोना के नए मामले बढ़े । अब कोरोना वायरस के ओमिकॉन के सब वेरिएंट BA.2 से संक्रमण का खतरा।
जिला प्रशासन द्वारा रविवार को कोरोना के आंकड़े जारी किए गए। आगरा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 नए मामले मिले है। वही 24 घंटे में कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ है। इससे पहले कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला था। इससे कोरोना के एक्टिव केस की संख्या कम हो गए थे।

कोरोना के आठ एक्टिव मरीज
कोरोना के नए मामले बढ़े हैं। वही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। इससे कोरोना के केस बढ़कर हो गए हैं। इन सब मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
अगस्त में चौथी लहर का आ सकता है पीक
40 देशों में कोरोना के सब वेरिएंट BA.2 से संक्रमण फैला है । साउथ कोरिया में 1 दिन में कोरोना के 500000 नए मामले सामने आ रहे हैं। भारत में भी कोरोना का यह सब वेरिएंट संक्रमण फैलाने लगा है। वैज्ञानिकों का ऐसा अनुमान है कि भारत में अगस्त 2022 में पूर्णा की चौथी लहर का पीका सकता है।