आगरालीक्स .(.Agra News 27th March 2022 )..आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव आज सुबह 10 बजे से हैं, 1500 डॉक्टर अपना अध्यक्ष और सचिव चुनने के लिए मतदान करेंगे। जानें समीकरण।
आईएमए की स्थानीय शाखा के चुनाव रविवार सुबह 10 बजे से अग्रसेन भवन लोहामंडी में शुरू होंगी। अध्यक्ष निर्वाचित और सचिव पद के लिए ही डॉक्टरों को मतदान करना है, अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जा चुके हैं। शाम छह बजे तक मतदान होगा।

रात आठ बजे आ जाएगा परिणाम
आईएमए की स्थानीय शाखा के चुनाव में शाम छह बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। रात आठ बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अनूप दीक्षित और सचिव पद पर डॉ. पंकज नगाइच और डॉ. रविंद्र एस भदौरिया चुनाव लड़ रहे हैं।
अध्यक्ष निर्वाचित
डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अनूप दीक्षित
सचिव
डा. पंकज नगाइच, डा. रविंद्र एस भदौरिया
इन पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
कोषाध्यक्ष एक पद
डा. अरुण जैन
संयुक्त सचिव तीन पद
डा. सचिन धाकरे, डा. सचिन मल्होत्रा
सांस्क्रतिक सचिव एक पद
डा. नीतू वर्मा चौधरी
साइंटिफिक सचिव एक पद
डा. योगेश सिंघल
एडीटर एक पद
डा. शोभित सक्सेना
सदस्य वर्किंग कमेटी -31 पद 30 आवेदन
सदस्य स्टेट काउंसिल -31 पद 14 आवेदन
सदस्य सेंट्रल काउंसिल- 16 पद, आठ आवेदन
आइएमए -एएमएस
चेयरमैन एक पद
डा. अनुभव गोयल
सचिव एक पद
डा. जितेंद्र चौधरी
कोषाध्यक्ष एक पद
डा. अंकुर बंसल
सदस्य पांच पद
डा.समीर प्रकाश
फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर एक पद
डा. संतोष कुमार