आगरालीक्स…Agra News : आगरा में यमुना के दोनों किनारों के पास का रामबाग से ताजमहल तक ताज धरोहर क्षेत्र, एक किलोमीटर में दो मंजिला भवन ही बन सकेंगे। ( Agra News : Two story building permit in Taj Darohar Ksetra From Rambagh To Taj Mahal#Agra)
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा जीपीएस आधारित मास्टर प्लान 2031 तैयार किया है, इसे शासन से भी मंजूरी मिल गई है। पहली बार मास्टर प्लान में ताज धरोहर क्षेत्र घोषित किया गया है।
एक किलोमीटर के क्षेत्र में दो मंजिला भवन ही
ताजमहल के 500 मीटर परिधि में किसी भी तरह के निर्माण और पुनर्निर्माण बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता है, 500 से 750 मीटर की परिधि में एक मंजिला भवन का निर्माण ही किया जा सकता है। अब ताज धरोहर क्षेत्र में रामबाग से ताजमहल तक यमुना नदी के एक किलोमीटर क्षेत्र में दो मंजिला से अधिक भवन नहीं बन सकेंगे।
औद्योगिक क्षेत्र होंगे स्थानांतरित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र चरणों में स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन आवासीय क्षेत्र नहीं हटाया जाएगा। मुगल शैली के अनुरूप ही भवनों का एलीवेशन तय किया जाएगा। आगरा किला से ताजमहल के बीच नदी का हिस्सा रिक्लेम कर यहां ग्रीन पार्क तैयार किया जा सकेगा।
ये है ताज धरोहर क्षेत्र
एत्माउददौला स्मारक मार्ग से रामबाग और फिर दूसरी तरफ वाटरवक्र्स चौराहे से यमुना किनारा मार्ग, रेलवे पुल, आगरा किला होते हुए ताजमहल के 500 मीटर की समा में आने वाले क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसमें ताजमहल परिसर, किला परिसर, मेहताब बाग, हुमायूं मस्जिद, एत्मादउददौला, चीनी का रोजा, काला गुंबद, रामबाग, जोहरा बाग सहित अन्य संरक्षित स्मारकों को शामिल किया गया है।