आगरालीक्स ….Agra News : आगरा की कनक की आवाज विधानसभा में गूंजी, सेंट जोंस कॉलेज की छात्रा कनक ने युवा संसद में रखे अपने विचार
विधान भवन, लखनऊ में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में शनिवार को सेंट जोंस कालेज की छात्रा कनक चौहान के सहित युवाओं ने अपने विचार रखे। आगरा नोडल केंद्र से चयनित 10 छात्रों ने अपने विचार रखे। इसमें चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में विचार रखने का मौका मिलेगा।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत युवा संसद के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा से 78 युवाओं में से 10 युवाओं को चयनित कर राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए भेजा गया। विधान भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सेंट जोंस कालेज की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की स्वयंसेवक कनक चौहान ने संविधान के 11 संकल्प विषय पर बोलते हुए कहा कि क्या होता यदि संविधान ना होता, आज की भटकती नौका में उफान ले रहे होते, पूर्वजों की देन है ….चमका हिंदुस्तान। विश्वविद्यालय के एनएसएस की कार्यक्रम समन्वयक डा पूनम तिवारी ने बताया कि स्वयं सेवक कनक चौहान के साथ ही राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडिरया, मैनपुरी के बीए सिक्स सेमेस्टर के छात्र आर्यन देव पाथरे ने अपने विचार रखे।