आगरालीक्स…आगरा के दो छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद बिना बताए पहुंंच गए हरिद्वार. घरवाले हुए परेशान तो पहुंचे पुलिस के पास. पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर ढूंढ लिया…क्यों गए थे, जानें
आगरा के कमला नगर स्थित स्कूल से कक्षा नौवीं के दो छात्र छुट्टी होने के बाद अपने घर न जाकर लापता हो गए. समय पर घर न आने पर परिजन चिंतित हुए. जब शाम तक दोनेां वापस नहीं लौटे तो परेशान परिजन पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो दोनों ई रिक्शा से नेहरू नगर और फिर एमजी रोड जाते हुए दिखाई दिए. इसके आगे की फुटेज आगरा कैंट की मिली जिसमें दोनों स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में जाते दिखाई दिए. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिए. इसके बाद मथुरा जंक्शन के सीसीटीवी देखे तो दोनों ट्रेन से उतरते नहीं दिखे. पुलिस ने इसके बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर दोनों को ट्रेन से उतरते समय और फिर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में बैठकर जाते दिखे. पुलिस ने इसके बाद इनकी लोकेशन ट्रैश की तो वो हर की पैड़ी पर मिली. पुलिस ने दोनेां को ढूंढ निकाला और शनिवार को आगरा लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों ने पहले से ही जाने का प्लान बनाया हुआ था. एक छात्र अपने बैग में कपड़े लेक आया था. दोनों के पास 1600 रुपये थे. पहले राजा की मंडी बाजार गए और वहां से एक दूकान से कुछ कपड़े खरीदे. इसके बाद स्कूल ड्रेस बदलकर दूसरे कपड़े पहने थे. इसके बाद आगरा कैंट से ट्रेन में सवार हुए थे. पुलिस पूछताछ में दोनों छात्रों ने बताया कि घर पर पढ़ाई के लिए डांटे जाने पर उन्होंने भागने का प्लान बनाया था. कुछ दिन घूमने के बाद दोनों खुद वापस आ जाते.