आगरालीक्स…आगरा में गदर—2 देखकर लौट रहे कार सवार दो युवकों की एक्सीडेंट में मौत. सड़क किनारे ट्रॉला में घुसी कार. दो दोस्त घायल…
टूंडला के रहने वाले चार दोस्त 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 25 वर्षीय सुशील कुमार, 30 वर्षीय मोहित और 28 वर्षीय अमन शाम को टीडीआई मॉल में गदर 2 देखने के बाद रिंगरोड होते हुए वापस टूंडला जा रहे थे, लेकिन रहनकलां के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रॉला में पीछे से घुस गई. हादसा काफी वीभत्स था और कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार चारों युवक उसमें बुरी तरह से फंस गए.

सूचना पर एत्मादपुर पुलिस पहुंची और लेागों की मदद से पुलिस ने चारों युवकों को कार से बाहर निकाला. रास्ते में जितेंद्र और सुशील की मौत हो गई जबकि मोहित और अमन घायल हैं. दोनों का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सुशील ने अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ा है तो वहीं जितेंद्र अविवाहित था. दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. जितेंद्र पचोखरा स्थित पीएनबी बैंक में सफाई कर्मचारी था जबकि सुशील नगर पालिका में ठैका सफाई कर्मचारी के पद पर था. घायल मोहित रेलवे और अमन नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है.