आगरालीक्स ….आगरा में एडीए की टीम ने मैरिज होम किया सील।

एडीए के अभियंता एसके सोलंकी के अनुसार, विजय नगर कॉलोनी में राधा क्रष्ण मंदिर परिसर में मैरिज होम संचालित हो रहा था। कमेटी द्वारा मैरिज होम का संचालन किया जा रहा था, इस मामले में विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले अनिल कुमार अग्रवाल ने शिकायत की थी, कहा था कि पार्क की भूमि पर मैरिज होम संचालित किया जा रहा है। कोर्ट ने एडीए को कार्रवाई के आदेश दिए थे लेकिन एडीए कार्रवाई नहीं कर रहा था। इस मामले में एडीए के खिलाफ अवमानना का आदेश पारित हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को एडीए की टीम ने मैरिज होम को सील कर दिया।
2010 में भी हुई भी सीलिंग की कार्रवाई
इससे पहले 2010 में एडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की थी, उस समय कमेटी ने दलील दी थी कि यह मैरिज होम नहीं है। छोटे सामाजिक और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।