फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद के सिपाही की गला रेतकर हत्या. एक महीने पहले ही हुई थी शादी. छह महीने पहले बड़े भाई की हुई थी मौत…शोक में पूरा गांव
फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव दयापुर में रहने वाले सिपाही की कानपुर के थाना बिल्हौर में गला रेतकर हत्या कर दी गई है. गुरुवार से परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया. ग्रामीण भी इस खबर को सुनकर स्तब्ध रह गए. जानकारी मिलते ही परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए. सिपाही की हत्या किसी और क्यों की, इसकी चर्चा पूरे गांव में है.

गांव दयापुर में रहने वाले प्रमोद कुमार के बेटे देशदीपक 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे. हाथरस में ट्रेनिंग के बाद कानपुर के बिल्हौर थाना में इनकी पहली तैनाती थी. देशदीपक की एक महिने पहले ही अंजली नाम की युवती के साथ शादी हुई थी. परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन गुरुवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि देशदीपक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. यह सूचना मिलते हीपरिजन सन्न रह गए और घर में कोहराम मच गया. नई नवेली पत्नी का रो—रोकर बुरा हाल है. उसे हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उसकी मांग उजड़ गई. इधर ग्रामीण भी स्तब्त रह गए कि आखिर देशदीपक को किसने और क्यों मारा.
छह महीने पहले बड़े भाई की हुई थी मौत
देश दीपक के तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था. बड़ी बहन की शादी कासगंज में हुई है जबकि बड़े भाई की बीमारी के चलते छह महीने पहले ही मौत हो चुकी है. अब देशदीपक की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. छह महीने में ही दोनों भाइयों की मौत् से परिवार में कोहराम मच गया है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार परिवार में अब देशदीपक के बड़े भाई का एक बेटा और दो बेटियां हैं.