Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: UPMRC Managing Director Sushil Kumar received “Metro Man of the Year” award for providing timely metro service in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: UPMRC Managing Director Sushil Kumar received “Metro Man of the Year” award for providing timely metro service in Agra…#agranews

214

आगरालीक्स…आगरा में समय से पहले मेट्रो सर्विस देने पर यूपीएमआरसी के प्रबंधक निदेशक सुशील कुमार को मिला ” मेट्रो मैन ऑफ द ईयर” पुरस्कार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने “अर्बन इंफ्रा बिजनेस समिट एंड अवार्ड्स 2024” में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार को “अर्बन इंफ्रा मेट्रो मैन ऑफ द ईयर 2024” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 16 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। बता दें कि यूपीएमआरसी ने लखनऊ एवं कानपुर के बाद आगरा में भी निर्धारित समय से 6 माह पूर्व मेट्रो सेवा प्रदान कर की। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु यूपी मेट्रो द्वारा किए गए कार्यों के लिए आगरा मेट्रो के स्टेशनों को ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन भी मिला है।

बता दें कि इस आयोजन में यूपीएमआरसी को “अर्बन इंफ्रा सस्टेनेबल मोबिलिटी प्रमोटर ऑफ द ईयर” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जो ग्रीन इनिशिएटिव्स के तहत पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि यूपी मेट्रो एनर्जी एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लेने वाला राज्य का पहला संगठन है, जिसने पिछले 1.5 वर्षों में 4 करोड़ रुपये की बिजली की बचत की है। साथ ही यूपीएमाआरसी ने 1.1 लाख वर्ग मीटर का विशाल ग्रीन कॉरिडोर का भी निर्माण किया है।

इसके साथ ही, प्रबंध निदेशक को कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं के तेजी से निर्माण कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। यूपीएमआरसी ने आई.आई.टी कानपुर से मोतीझील के बीच 9 किमी. प्राथमिक कॉरिडोर पर 28 दिसंबर 2021 को 2 साल 1.5 महीने के रिकॉर्ड समय में यात्री सेवाओं का शुभारंभ किया। साथ ही आगरा मेट्रो ने 11 महीने के रिकॉर्ड समय में 6 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल का काम पूरा करने के साथ, केवल 23 महीनों में भारत और दुनिया में सबसे तेजी से अंडरग्राउंड मेट्रो सेक्शन के निर्माण और कमीशनिंग का गौरव हासिल किया। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार की दूरदृष्टि और नेतृत्व में कानपुर के 32.04 किमी लंबे दो कॉरिडोर एवं आगरा मेट्रो के 29.4 किमी. लंबे दोनों कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

इस मौके पर एमडी सुशील कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार यूपीएमआरसी के कर्मचारियों की लगन एवं निष्ठा का प्रतीक है। हम कानपुर एवं आगरा के बैलेंस सेक्शन पर तेजी से निर्माण कार्य कर रहे हैं और बहुत जल्द यहां की जनता को संपूर्ण कॉरिडोर पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी। इन शहरों में दोनों कॉरिडोर के निर्माण के बाद एक तरफ सड़क से यातायात पर दबाव कम होगा वहीं प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी। यूपीएमआरसी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और भविष्य में इस ओर भी प्रयास किए जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ‘Environmental Guardians’ Honored in Agra on World Environment Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यावरण प्रहरियों का हुआ सम्मान. विश्व पर्यावरण दिवस पर “पानी...

आगरा

Agra Live News: Activa rider dies in accident on Agra’s Water Works flyover…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट में एक्टिवा सवार की मौत....

आगरा

Agra Live News: Swabhimaan Sammelan of Vishwa Hindu Mahasangh in Agra on June 12…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व हिन्दू महासंघ का स्वाभिमान सम्मेलन 12 जून को. महंत...

आगरा

Agra Live News: Even in the posh colony of Agra, people are craving for water in this scorching heat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में पॉश कालोनी में भी पानी को तरस...

error: Content is protected !!