Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News: Urban Development Minister gave orders to keep the city clean…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Urban Development Minister gave orders to keep the city clean…#agranews

149

आगरालीक्स…सुबह जल्दी उठकर मेयर और अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए घूमें. नगर विकास मंत्री ने वर्चुअल मीटिंग में आगरा सहित प्रदेश के सभी मेयर, नगर आयुक्त, नगर पालिकाओं प्रमुखों को दिए आदेश….

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर, नगर आयुक्त, नगर पालिकाओं के प्रमुख और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग ली गई. इसमें प्रदेश के सभी नगरों में आज 15 अप्रैल से शुरू होने वाले 60 दिवसीय नगरों के कायाकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गयी. वर्चुअल मीटिंग में नगर विकास मंत्री ने प्रदेश के सभी शहरों में स्थानीय नगर निकायों और नगर पालिकाओं द्वारा चलाई जा रही कार्य योजनाओं में तेजी लाने और सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर निर्देश दिए गए.

नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में पूर्वजों की परंपरा रही है कि वह तड़के सुबह उठते ही घर की साफ सफाई पर ध्यान देते थे. अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हमें इसी परंपरा पर ध्यान देना है और इसे आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, महापौर और नगरपालिका प्रमुख सुबह से ही अपने नगर क्षेत्र में भ्रमण करें और सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही सफाई की समीक्षा करें. समय समय पर सफाई कर्मचारियों का उत्साह वर्धन भी करते रहें. नगर विकास मंत्री ने नगर निगमों के सभी महापौरों और नगर पालिका प्रमुखों को यह निर्देश दिए कि वह अपने अधिकारियों के साथ एक मीटिंग लें जिसमें वह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण, फाउंटेन, हैंगिंग गार्डन, नालों की साफ-सफाई से लेकर शहर को संवारने और सुंदर बनाने की कार्य योजना पर भी चर्चा करें.

जी जान से जुड़कर शहर को सुंदर बनाने को कहा
60 दिन तक चलने वाले इस कायाकल्प अभियान में हमें जी जान से जुड़कर अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है. 60 दिन बाद हम उत्तर प्रदेश के ऐसे 10 नगर निगम और नगर पालिकाओं को चिन्हित और सम्मान देने का काम करेंगे जिन्होंने शहर को सजाने और संवारने की दिशा में बेहतरीन काम किया. नगर विकास मंत्री के बाद अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते आगरा महापौर नवीन जैन ने भी इस वर्चुअल मीटिंग में अपना संबोधन दिया. महापौर नवीन जैन ने आगरा नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने और सामान्य की दिशा में किए जा रहे कार्य योजनाओं को सामने रखा और बताया कि नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ शहर की सफाई की व्यवस्था को लेकर वह बैठक कर चुके हैं और उस पर सभी ने मिलकर काम करना भी शुरू कर दिया है.

मेयर नवीन जैन ने नगर विकास मंत्री से कहा कि वर्चुअल मीटिंग में आपके द्वारा हमें जो मार्गदर्शन और निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसे प्रदेश के मेरे सभी महापौर अपने-अपने नगर क्षेत्र में पूरी तन्मयता के साथ इस 60 दिन के कायाकल्प अभियान से जुड़कर काम करेंगे. सभी अधिकारियों औरकर्मचारियों के साथ संबंध बनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन लाएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने मजार...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

बिगलीक्स

Agra Live News: 300 Meter AC cooper wire stolen from Shivaji Mandpam DBRAU, Agra

आगरालीक्स… Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में जहां ​शताब्दी समारोह होना...

error: Content is protected !!